एसडीएम, तहसीलदार ने सरकारी जगह को कराया अतिक्रमण मुक्त, चला बुल्डोजर का पंजा
रायसेन में बनेगा अनुसूचित जाति 50 सीटर सीनियर बालिका छात्रावास,
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन के सागर रोड़ पर बापू आश्रम के पीछे पीआईयू विभाग द्वारा अनुसूचित जाति सीनियर बालिका का 50 सीटर छात्रावास बनाया जाना है। लेकिन इस शासकीय जमीन पर जर्जर भवनों में तीन से चार परिवार निवास कर रहे थे ।जिनको कई बार नोटिस देने के बाद भी उन्होंने इन शासकीय भवनों को खाली नहीं किया।
शाम को एसडीएम एलके खरे और तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन के पंजे से इन जर्जर भवनों को जमींदोज कराया और इस सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल ने बताया कि इस भूमि पर 50 सीटर सीनियर बालिका अनुसूचित जाति का छात्रावास बनाया जाना है। पर सरकारी जर्जर भवनों में कुछ लोग नोटिस देने के बाद भी यह जगह नहीं छोड़ रहे थे तो आज मौके पर पहुंच कर उनको समझाया। वही इन भवनों को जेसीबी मशीन की मदद से जमीदोज कराया गया है ।



