वन कर्मियों के साथ माया डॉग ने की जंगल और खेतों की गश्त, पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । वन परीक्षेत्र ढीमरखेड़ा अंतर्गत आने वाले संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में गुरुवार को जबलपुर से पहुंची खोजी श्वान माया डॉग के साथ वन कर्मियों की गश्त कराई गई ! वन्य प्राणियों की सुरक्षा और जंगली जानवरों के अवैध शिकार को रोकने के लिए माया डॉग को ढीमरखेड़ा के जमुनिया, कारीपाथर, शिवराजपुर,कुरेसा,जजनगरा गांव खेतों में गश्त कराई गई। इस दौरान तार, फंदा और खेतों में बनी झोपड़ियों की जांच की गई। जंगली जानवरों का शिकार ना करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वन परीक्षेत्र अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया है कि गुरुवार को जबलपुर से खुद ही स्वयं माया डॉग को लेकर ट्रेनर राजेश मेहरा और कैलाश चढ़ार ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र में पहुंचे और लोगों को वन प्राणी सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में वनकर्मियों के साथ खोजी श्वान को भी गश्त कराई गई!अधिकारियों ने लोगों को जंगलों के किनारे ना जाने और फंदा व करंट ना लगाने जानवरों का शिकार न करने सहित अन्य समझाएश ग्रामीणों को दी, कहा गया कि जंगली जानवरों का शिकार करने वालों की सूचना देने वालों को विभाग द्वारा इनाम दिया जाएगा। जबकि जंगली जानवरों का शिकार करने वालों को जेल भेजा जाएगा।



