मध्य प्रदेश

एसडीएम ने गणतंत्र दिवस को लेकर मैदान का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल सीएम राइज स्कूल के मैदान का एसडीम सौरभ मिश्रा द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और झंडा वादन, झांकी प्रदर्शन, मार्च पास्ट, पीटी प्रदर्शन, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रदर्शन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबंधितों को दिए।
मंचासीन व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी लेकर बैठक व्यवस्था निर्णायकों के बैठने का स्थान, दर्शक दीर्घा, एवं पत्रकारों के लिए निर्धारित स्थान के बारे में उपस्थित अधिकारियों से विचार विमर्श कर व्यापक इंतजाम करने की निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एसआर देशमुख, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी, टीआई संतोष सिंह ठाकुर, सीएमओ कृष्णकांत शर्मा, सीईओ आशीष जोशी, बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव, बीआरसीसी अर्जुन सिंह सिसोदिया, संस्था प्राचार्य बृजेश सिंह चौहान, गर्ल्स स्कूल से विजय कौशिक, युवा समन्वयक सुभाष रैकवार, प्रदीप सोनी शून्य, अशोक शर्मा, सतीश सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button