मध्य प्रदेश

एसडीएम ने सीएम राइज स्कूल, बीड़ी हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर जिले की तहसील सिहोरा में अनुविभगीय अधिकारी सृष्टि प्रजापति ने सीएम राइज व बीड़ी हाई स्कूल का निरीक्षण किया ।
इस दौरान शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति की जांच गई भी की गई । वही उपस्थित बच्चों के क्लास रूम में जाकर बच्चों से स्कूल की पढ़ाई, गणवेश, किताबों की उपलब्धता आदि की जानकारी भी बारीकी से देखी गई। साथ ही प्राइमरी के बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किये । इसके साथ ही बच्चों को गुड टच बेड टच की जागरूकता भी प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button