मध्य प्रदेश

रामजीलाल वर्मा होगे सिलवानी के नवागत तहसीलदार, नागवंशी को भेजा बाड़ी

नायब तहसील कविराज मेहरा का किया गया बरेली तबादला।
अन्य अधिकारी भी हो सकते है यहां से वहां।

सिलवानी। राजस्व विभाग में व्यापक फैलबदल करते हुए स्थानीय तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार व नायब तहसीलदार को जिले की अन्य तहसील में स्थानांतरित किए जाने के आदेश कलेक्टर के द्वारा जारी किए गए। प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे के हस्ताक्षर से बुधवार को जारी किए गए तहसीलदार व नायब तहसीलदार के तबादला आदेश में 8 तहसीलदार व 3 नायब तहसीलदार को जिले में यहां से वहां किया गया है। सिलवानी तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार संजय नागवंशी को बाड़ी का तहसीलदार बनाया गया है। जवकि नायब तहसीलदार कविराज मेहरा को बरेली भेजा गया है। सिलवानी तहसीलदार के पद पर भिण्ड से स्थानांतरित होकर आए तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को सिलवानी तहसीलदार बनाया गया हैं। तहसीलदार व नायब तहसीलदार के तबादला होने के बाद अब अन्य अधिकारियो की अदल बदली होने के कयास लगाए जाने लगे है।

Related Articles

Back to top button