ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन के निकाह सम्मेलन में 8 जोड़ो ने किया निकाह कुबूल
विधायक रामपाल सिंह ने दिया आशीर्वाद
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन जिला रायसेन के तत्वावधान में इस्तिमाई शादियां प्रोग्राम सम्मेलन का आयोजन रेंज ग्राउंड कस्बा बम्होरी में आयोजित किया गया जिसमें 8 दूल्हा दुल्हन जोड़ो ने निकाह कुबूल किया । कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया । सेकड़ो लोग दूल्हा दुल्हन को अपनी दुआ देने पुहंचे ।
विधायक रामपाल सिंह राजपूत भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए व जोड़ो से सप्रेम भेंट की और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगो को अबगत कराया। और कहाकि जिला अध्यक्ष फ़ारूक़ मंसूरी एवं उनकी टीम द्वारा यह भव्य आयोजन किया गया इसी तरह आप लोग प्रोग्राम करबाते रहे जिससे लोगो को फायदा पहुंचा सके सभी को सफल आयोजन की मुबारकबाद देता हूं l
फ़ारूक़ मंसूरी जिला अध्यक्ष द्वारा उपस्थित अतिथियों को साफा बाँध कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
हाजी अज़ीज़ मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समाज के लोगो संदेस दिया गया कि हमारा संगठन अनीस मंसूरी पूर्व मंत्री यू.पी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मंसूरी समाज, पसमांदा मुस्लिम समाज के नेतृत्व में पूरे देश मे काम कर रहा है सभी को सम्मेलन से अपने बच्चों की शादी करना चाहिए ताकि फिजूलखर्ची से बचा जा सके । और अपने बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ख़र्च करना है समाज में बच्चे पढ़े होंगे तभी समाज को तररकी मिलेगी ।
मुफ़्ती रहीम उल्ला खान साहव द्वारा दूल्हा दुल्हन के आपसी रिश्तों पर रोशनी डाली अपने माँ बाप की ख़िदमत करने को कहा लड़को से कहा कि यह लड़की तुम्हारी जिंदगी में नई शुरुआत कर रही है तुम इन्हें अपने घर की नोकरानी मत समझना । यह भी किसी के घर की शहजादियाँ है। अपनी नस्लो को अच्छी तालीम जरूर देना ।
ठा. तरुवर सिंह राजपूत जनपद अध्यक्ष, हाजी अज़ीज़ मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष, मौलाना अब्दुल अजीज मंसूरी प्रदेश सरपरस्त, सलीम खान प्रदेश अध्यक्ष पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन, डॉ अब्दुल अजीज मंसूरी प्रदेश सचिव, जाकिर भाई मंसूरी प्रदेश उपाध्यक्ष, चांद भाई मंसूरी प्रदेश सलाहकार, ज़लील मंसूरी प्रदेश सह सचिव, विजय शुक्ला मंडल अध्यक्ष भाजपा सिलवानी, विभोर जैन विधायक प्रतिनिधि, इरफान दुर्रानी कांग्रेस नेता मो तलत खान तलत मुख्य रूप से शामिल हुए ।
फ़ारूक़ मंसूरी जिला अध्यक्ष, सलीम मंसूरी जिला सचिब, एस एम लुक़मान सदर, राजेश राय , राजेश बघेल सरपंच, दीपक साहू पूर्व सरपंच, सरीफ मंसूरी, समी मंसूरी, सरीफ मंसूरी, अकील मंसूरी, सफीक मंसूरी, फरहान मंसूरी, रेहान मंसूरी, मो अकरम, हसन मंसूरी, मौलाना मोहम्मद अकरम, मौलाना अब्दुल वाजिद , शाहिद अली अध्यक्ष मुस्लिम त्योहार कमेटी, मो कमर, फैजान मंसूरी, राजा मंसूरी, उस्मान मंसूरी बाड़ी, आदिल मंसूरी शाहगंज, सलीम मंसूरी शाहगंज, मुनव्वर मंसूरी सुल्तानपुर ने पुष्प माला डाल कर स्वागत किया ।



