मध्य प्रदेशराजनीति

सिहोरा कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुचें पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश में सरकार बनते ही सिहोरा को मिलेगा जिला का लाभ

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की पत्रकार वार्ता
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र में काग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सम्मलेन में रविवार को पहुचें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि में अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में सिहोरा का बीते 20 वर्षों से लंबित जिला का दर्जा प्रदान किया जाएगा। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने रविवार को सिहोरा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि सिहोरा की भौगोलिक स्थिति को कांग्रेस पार्टी अच्छी तरह से जानती और समझती है। इसके चलते उन्होंने वर्ष 21 दिसंबर 2001 को सिहोरा में आयोजित हुये ग्राम स्वराज सम्मेलन में सिहोरा को जिला बनाए जाने की घोषणा की थी। पर अपनी घोषणा को पूरा करने उन्होंने 1 अक्टूबर 2003 को कैबिनेट बैठक में सिहोरा जिला का प्रस्ताव पारित कराया गया था । आचार संहिता लगने के कारण कैबिनेट के पारित प्रस्ताव का क्रियान्वयन 26 जनवरी 2004 को होना था, लेकिन प्रदेश की सत्ता में आई भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के सिहोरा जिला के पारित प्रस्ताव का पालन नहीं किया। वही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा सिहोरा कृषि, वन, खनिज संपदा बाहुल्य जैसे क्षेत्र है। सिहोरा जिला बनने से प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व देने वाला सिहोरा जिला होता। सिहोरा के जिला नहीं बनने से इसके आसपास 15-20 किलोमीटर दूरी पर बसे क्षेत्र मझौली, बहोरीबंद तथा ढीमरखेड़ा, पानउमरिया विधानसभा के एक हजार से अधिक गाँव को विकास को नई दिशा और गति मिलती। लेकिन सिहोरा के जिला न बनने से उल्लेखित तीनों विधानसभा के साथ सिहोरा विधानसभा का विकास पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है ।
राज्य सरकार ने बीते 20 सालों में सिहोरा की उपेक्षा की साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने इसका दोहन किया है ।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के बीते वर्ष के शासनकाल में विकास के नाम पर एक भी ईट नहीं रखी गई। बड़े बड़े निर्माण कार्य भी अधूरे नजर आ रहे हैं ।
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक नित्य निरंजन खंपरिया, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा, कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन, सिहोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिहारी पटेल, जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर सहित ग्रामींण अंचलों के साथ साथ चारों ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, जिला आन्दोलन समिति के सदस्यगण इस दौरान उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button