औषधि निरीक्षक महिमा जैन ने मेडिकल स्टोर्स का किया औचक निरीक्षण
जांच हेतु लिए गए दवाईयो के नमूने
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला दमोह की औषधि निरीक्षक महिमा जैन ने दमोह शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में संचालित एवम अन्य मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित अनुराधा मेडिकल स्टोर ,पंडित ड्रग्स एंड ड्रेसिंग, चौकसे मेडिकल, घंटाघर चौराहा पर रितिक मेडिकोज, स्टेशन चौराहा के पास श्री गणेश मेडिकल,नारायण मेडिकल एवम तीन गुल्ली स्थित ठाकुर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया । इस दौरान दवाईयो के नमूने जांच हेतु लिए गए। उन्होंने कहा अनियमितता पाए जाने की स्थिति में विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लाइसेंस की वैधता , फार्मासिस्ट की उपस्थिति, दवाईयो के क्रय विक्रय का रिकॉर्ड संधारण एवम बैन दवाईयो के संबंध में जांच की गई।



