कई दिनों से घायल अवस्था में सड़क पर थी उम्र दराज गाय, सिर से बह रहा था रक्त, अवकाश दिवस होने पर नहीं मिला उपचार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जबलपुर जिले के सिहोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 17 में वल्लभ वार्ड सकरी मोहल्ला में विगत दिवस एक गाय के सिर में एक्सीडेंट के दौरान सींग टूट गया था । जिसका साधारण ईलाज कार्यकर्ताओ के द्वारा कराया गया था । लेकिन तीन दिन से गाय के सिर से रक्त लगातार बहने से गाय कमजोर हो गई और दो दिन से उस जगह से उठ नहीं पा रही हैं । जब इस घटना की जानकारी विश्व हिंदू बजरंग दल सदस्यों को लगीं तो व तत्काल इसके इलाज के लिए पहुंचे । बजरंग दल एवं गौ संरक्षण समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की मौजूदगी में घायल गाय का उपचार साधारण रूप में किया गया । वही घायल गाय का उपचार कराने पशु चिकित्सा अस्पताल में बुधवार को लाया जा सकता हैं । इन सभी पशुओं की सेवा सुरक्षा सहयोग से हो पाया उपचार- बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा परिहार, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू पटेल, बल उपासना प्रमुख नितिन नामदेव, जिला बाल उपासना प्रमुख जितेंद्र श्रीवास, शरद विश्वकर्मा, रिंकू बर्मन, भोला पटेल, गोलू चक्रवर्ती, शंकर साहू, विकास लखेरा सहित अन्य कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रहे ।
जब भी अवकाश होता है तो पशुओं के डाक्टरों का इलाज तो इलाज इनका मोबाइल फोन भी बन्द हो जाता हैं । फिर ये बेजुबान पशुओं की मौतो का कारण बन जाता है ।
कार्यकर्ताओ ने मीडिया को बताया कि सिहोरा तहसील कार्यालय के पशुओं की सेवा सुरक्षा राम भरोसे चल रही हैं । जब भी इस प्रकार से घटना घटित होती हैं तो न जाने अधिकारी फोन क्यो बन्द कर देते हैं या फिर फोन नहीं उठाते हैं । जबकी घटना के कुछ देर पहले इनसे बात होती हैं ।
अधिकारी चाह कर भी नहीं चाहते गौ माता की रक्षा जबकी मानव जवाबदेही कहलाती हैं। न जाने कब सुधार होगा इन सभी पशुओं की सेवा सुरक्षा का समाधान ।



