क्राइम

सागर पुलिस ने पकड़े ट्रैक्टर चोर : घर के पीछे रखा ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागे थे आरोपी

पुलिस ने लोकेशन मिलते ही 3 को दबोचा
ब्युरो चीफ : शब्बीर अहमद
सागर । सागर की आगासौद थाना पुलिस ने मंगलवार को ट्रैक्टर चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्राली बरामद कर लिया गया है। आगासौद थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह बागरी ने बताया कि 19 अक्टूबर को फरियादी अनुराग पुत्र संतोष कुमार जैन उम्र 35 साल निवासी वार्ड नंबर 13 मंडीबामौरा ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि 18 अक्टूबर की रात करीब 2.30 बजे मकान के पीछे रखा महिन्द्रा कंपनी का लालरंग का ट्रैक्टर और ट्राली कीमत 4 लाख रुपए कोई अज्ञात चोर लेकर भागा है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। जांच के दौरान आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया ।
तलाश के दौरान आरोपियों को लोकेशन मिली। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी इस्माईल पुत्र इब्राहिम खान उम्र 29 साल निवासी ककरूआ पठार, रमेश पुत्र नौनीतराम वंशकार उम्र 20 साल निवासी ग्राम साकरोद विदिशा और नारायण पुत्र कनईराम नरवरिया उम्र 51 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1 चकला बावड़ी अशोकनगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई । जिन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया और आरोपियों के पास से चोरी गया ट्रैक्टर व ट्राली जब्त कि गई है। आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button