मध्य प्रदेश

शिक्षकों के प्रशिक्षण में पहुँचे एसडीएम, दिए आवश्यक निर्देश

सिलवानी। जनपद शिक्षा केंद्र सिलवानी के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार कक्षा 1 एवं 2 में पढ़ाने वाले शिक्षकों आज दिनांक 5 जून से 9 जून तक चलने वाले प्रशिक्षण आज प्रारंभ हुआ प्रशिक्षण केंद्र पर अनुविभागीय अधिकारी रवीश कुमार श्रीवास्तव तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, एसडीओपी राजेश तिवारी, बीआरसीसी शैलेंद्र यादव उपस्थित हुए। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा शिक्षकों को ठीक प्रकार से प्रशिक्षण लेने के लिए कहा गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में महजवी सिद्दीकी, दुर्गा लोधी, जितेंद्र मेहरा, संगीता नामदेव एवं प्रशिक्षण सहयोगी के रुप में लक्ष्मी नारायण मालवीय, गोविंद नामदेव, दिनेश मेहरा उपस्थित रहे । वीआरसीसी शैलेंद्र यादव ने बताया कि जनपद शिक्षा केंद्र सिलवानी में प्रशिक्षण का तीसरा चरण है और 76 शिक्षक दो कक्षों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अंतिम चरण 10 जून से प्रारंभ होगा फिर शेष शिक्षक उस चरण में सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Back to top button