कक्षा पाँचवी/आठवीं की बोर्ड परीक्षा बुधवार से

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की 5 वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षा बुधवार 6 मार्च से शुरू होगी, जिसमे ढीमरखेड़ा तहसील मे कक्षा पाँचवी के 3361 एवं कक्षा आठवीं मे 2960 कुल 6773 विद्यार्थी शामिल होंगे ।
ब्लाक परीक्षा प्रभारी हेमंत सामल ने बताया की इस परीक्षा के लिए तहसील स्तर पर 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे शासकीय स्कूलों के साथ प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी शामिल होंगे।
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित 5वीं, 8वीं कक्षा की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 6 मार्च से शुरू हो रही है,जो 14 मार्च तक चलेगी,जिसमें 5वीं की परीक्षा 12 मार्च, और 8वीं की परीक्षा 14 मार्च तक चलेंगी ।
इस बार छोटे बच्चो की सुविधा को देखते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि स्कूलों से परीक्षा केंद्र की दूरी कम से कम हो ।
परीक्षा शांति पूर्वक संचालन के लिए उड़न दस्ता का भी गठन किया गया है।
परीक्षा के सफल क्रियान्वयन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए आईटी पोर्टल तैयार किया, इसी पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति दर्ज होगी, परीक्षा के बाद मूल्यांकन और अंक-सूची की सुविधा भी इसी पोर्टल से मिलेगी ।
तहसील ढीमरखेड़ा के सभी प्रधानाध्यापकों, जनशिक्षकों को शालाओं मे अध्ययनरत बच्चो को परीक्षाओं में सौ प्रतिशत शामिल करवाने के निर्देश जारी किये गये है।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी एसएस मरावी, बीआरसी प्रेम कोरी, राजीव शुक्ला, सूर्यकान्त त्रिपाठी,अजय पाण्डेय,सुशील पटेल, आशीष चौरसिया, गणेश महोविया, बाबूराम माझी, सतेन्द्र गौतम, रामनाथ पटेल, अवधेश पटेल, रमेश उसरेठे, अशोक पटेल, जगन पटेल, अनिल दुबे, सतेंद्र बागरी, मनोज गौतम, केके पटेल ने सभी पालकों से अपने- अपने अध्ययनरत बच्चों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रो तक पहुंचाने की अपील की है ।



