क्राइम

कक्षा बारहवीं के छात्र ने लगाई फांसी परिजनों ने लगाए उड़नदस्ता दल पर गंभीर आरोप

मानसिक तनाव के कारण की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, मामला सिमरिया थाने के ग्राम बोदा का
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
पन्ना । एमपी के पन्ना जिले में पवई विधानसभा के सिमरिया थाना अंतर्गत बोदा ग्राम में कक्षा 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
17 वर्षीय छात्र का शव खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला।
यह दुखद घटना बुधवार 8 मार्च 2023 यानी होली के दिन की है।
मृतक नाबालिग अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी लगते ही सिमरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
मृतक छात्र के परिजनों ने लगाए आरोप
मप्र शिक्षा मंडल बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं चल रहीं हैं। पन्ना जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय सिमरिया में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र धर्मेंद्र पटेल 17 वर्ष निवासी ग्राम बोदा नियमित परीक्षार्थी के रूप बोर्ड परीक्षा में सम्मलित हुआ।
चचेरे भाई दशरथ पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिनांक 2 मार्च 2023 को धर्मेंद्र पटेल का हिन्दी का पेपर बिगड़ गया था।
नायब तहसीलदार ने परीक्षा केन्द्र निरीक्षण किया तो धर्मेन्द्र के पास से गाइड (नकल सामग्री) बरामद होने पर उसकी उत्तर पुस्तिका को प्रश्न पत्र समाप्ति की निर्धारित समयसीमा के आधा से एक घण्टे पहले जमा करा लिया था। इस कारण कथित तौर पर डिप्रेशन में) होने के कारण धर्मेन्द्र ने आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगा ली।
एसडीओपी सौरभ रत्नाकर ने कहा कि सिमरिया थाने में मर्ग कायम किया गया है।और हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है कि आखिर छात्र ने आत्महत्या किन कारणों से की है।

Related Articles

Back to top button