क्राइम

उमरियापान पुलिस की चेकिंग में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर खनिज विभाग को भेजा प्रतिवेदन, आगे की कार्रवाई की तैयारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। थाना परिसर के सामने पुलिस की चेकिंग के दौरान रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई । रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने वाहन जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया और अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग कटनी को प्रतिवेदन भेजा है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को थाना उमरियापान के सामने वाहनों की जांच की जा रही थी । इसी दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP21ZH 5783 रेत भरकर स्लीमनाबाद की ओर जा रहा था । पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की । चालक ने अपना नाम राजकुमार लोधी (23 वर्ष), निवासी ग्राम बरौदा, थाना उमरियापान बताया । जांच के दौरान चालक रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका । इसके बाद पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को प्रतिवेदन भेजा ।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में की गई । कार्रवाई में एएसआई गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी तथा आरक्षक विकास अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button