मध्य प्रदेश

बेपटरी रोड निर्माण से पलट रहे है वाहन, ठेकेदार की लापरवाही आई सामने

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बाईपास मार्ग जिसकी लम्बाई करीब 4 किलोमीटर है और जिसका डामरीकरण ठेकेदार द्वारा पिछले दिनों किया गया था ठेकेदार ने रोड निर्माण तो किया लेकिन गौरझामर के मध्य पटरी का निर्माण नहीं किया परिणाम स्वरूप रोड की ऊंचाई ज्यादा होने से वाहन खासकर तिपहिया वाहन सड़क से उतरते वक्त पलट रहे हैं इस प्रकार की दुर्घटनाएं यहां अनेकों बार घट चुकी हैं बेपटरी सड़क की तरफ ठेकेदार का ध्यान ग्राम वासियों द्वारा कई बार आकृष्ट कराया लेकिन ठेकेदार ने लापरवाही और भ्रष्टाचार बरतते हुए पटरी का निर्माण सिर्फ सुनार नदी के आसपास और रहली तिराहे से लेकर चरगुआ चौराहे तक फॉर्मेलिटी के रूप में कहीं कहीं मुरम डालकर किया है आनन- फानन में गैर जिम्मेदाराना तरीके से किए गए बेपटरी सड़क निर्माण की जांच शासन शीघ्र कराएं जिससे ठेकेदार और संबंधित ओवर सियर द्वारा किए गए भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की पोल खुल सके।

Related Articles

Back to top button