मध्य प्रदेशराजनीति

कमांडर देव शुक्ला कद्दावर संघ भाजपा चित्रकूट उप्र के नेता व राष्ट्रीय सचेतक बनें

देव शुक्ला को मिली भारतीय जनता पार्टी में नये कार्य की कमान
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मध्यप्रदेश मिशन अबकी बार, भाजपा, 400 पार मिशन को पूरा करने केलिए भाजपा समर्थक मंच लगातार प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
कमांडर देव शुक्ला का संपूर्ण जीवन मां भारती के लिए समर्पित है इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय मार्गदर्शक व केबिनेट मंत्री मप्र शासन विश्वास सारंग व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार परसोत्तम रुपाला की अनुशंसा से राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरूषोत्तम श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सचेतक की बड़ी जिम्मेदारी दी है।
कमांडर देव शुक्ला वर्तमान में
संघ के राष्ट्रीय प्रचारक साथ ही इंद्रेश कुमार के पूर्ण मार्गदर्शन में भारत -तिब्बत सहयोग मंच में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभारी- मध्यक्षेत्र (MP+CG) के रूप में कार्य कर रहे हैं । वही देव शुक्ला पूर्व में दीनदयाल शोध संस्थान हिंदू जागरण मंच कानपुर प्रांत में पूर्ण समर्पण के साथ दाईत्व निभा चुके हैं।
चित्रकूट जिले व संपूर्ण भारत से राष्ट भक्तों का बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button