मध्य प्रदेशराजनीति

सियासी जंग हुई दिलचस्प, लगातार बढ़ रहा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का सदस्यता लेने का दौर जारी

भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने भाषचेपा के राष्ट्रीय महासचिव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली
रिपोर्टर : अर्जुन सिंह लोधी
दमोह। मौजूदा दमोह में राजनीतिक परिवेश को देखते हुए लग रहा है कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का जन समर्थन लगातार बढ़ रहा है विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करेगी जिससे प्रभावित होकर लगातार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की सदस्यता ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ग्रहण कर रहे हैं आज भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला की मौजूदगी में जबेरा प्रत्याशी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजानसिंह ने हटा विधानसभा क्षेत्र हिंडोरिया मंडल के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेशसिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी में शामिल हुए उन्होंने सदस्यता आश्रम जाकर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के चरणों से आशीर्वाद प्राप्त किया, वही जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सगरा निवासी कांग्रेस वरिष्ठ नेता पंडित प्रभुदयाल दुबे ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की सदस्यता प्राप्त की। राष्ट्रीय महासचिव ने स्वागत अभिनंदन किया भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा की भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को जीतने के लिए हम सब लोग मिलकर प्रयास करेंगे कांग्रेस बीजेपी का शासन काल खूब देखा लेकिन गांव का विकास कहीं नहीं दिखाई दिया गांव के विकास के लिए क्षेत्रीय जनता के बीच रहने वाले भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को विधानसभा चुनाव जीत दिलाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button