मध्य प्रदेश
करण सिंह चौहान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने करणसिंह चौहान को जिला कांग्रेस कमेटी कटनी ग्रामीण का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व में कटनी जिला शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के रूप में आपने ने सफलता पूर्ण दायित्व निभाने के पहले युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक कार्य किए हैं । आप सभी कांग्रेस के जेस्ट श्रेष्ठ कांग्रेसजनो से संगठन को मजबूत करने की अपील की है । करण सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।



