पर्यावरणमध्य प्रदेश

करतोली में अनुभूति कार्यक्रम सम्पन्न, छात्राओं को कराया जंगल, जानवर का महत्व

रिपोर्टर : अबरार अहमद
बम्होरी । रायसेन जिले के ओबैदुल्लागंज वन मंडल के वन परीक्षेत्र बम्होरी की बीट करतोली में 2022- 2023 मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी की छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बम्होरी से 20 से 22 किलोमीटर की दूरी पर करतोली वीट के जंगल में बस के द्वारा ले जाया गया। वही आपको बता दें कि स्कूली छात्राओं और टीचर एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्टाफ के द्वारा अनुभूति कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी छात्र-छात्राओं को आने वाले समय के लिए जागरूक करना ही वन विभाग का उद्देश्य है स्कूली छात्राओं को वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मास्टर ट्रेनर के द्वारा बताया गया हमारे जीवन में जंगल पहाड़ों का क्या महत्व है जंगलों को आग से और पेड़ों को काटने से क्यों बचाया जाता है? और जंगल में रहने वाले चीर फाड करने वाले जानवरों पेड़ पौधों जीव जंतुओं के बारे में बताते हुए जंगलों का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के बाद स्कूली छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था विभाग की ओर से की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्राओं से भ्रमण के दौरान जो बताया गया एवं समझाया गया था उस पर कुछ सामान्य ज्ञान पर सवाल जवाब पूछे गए सवालों के सही जवाब देने वाली छात्राओं को इनाम भी बांटे गए।
कार्यक्रम में मौजूद वन विभाग के वन अधीक्षक मयंक राज, मास्टर ट्रेनर नवल किशोर, रेंजर आशीष कुमार वन परीक्षेत्र बम्होरी के समस्त स्टाफ ने बढ़ चढ़कर अनुभूति कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button