क्राइम

भाई और बहन ने मिलकर सगे भाई की पीट-पीट कर दी हत्या, परिवार ही बना हत्या का कारण

परिवार के सदस्यों में खूनी संघर्ष,
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले की सीमा से लगे हुए बहोरीबंद जनपद पंचायत का मामला सामने आया है । ग्राम में हुये जमीन और संपत्ति अधिकार ने एक बार फिर खून की होली खेल ली। 
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र कछगवां गांव का है। यहा एक किसान की हत्या कर दी गई । हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही परिवार में दो भाइयों और बहन ने मिलकर बेरहमी से मौत की नीद सुला दी। 
बहोरीबंद थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार कछगवा गांव का रहने वाला शिवदास लोधी खेत से वापस लौट रहा था तभी उसके दो सगे भाइयों और बहन ने एक राय होकर घातक हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
फरसा, सब्बल और कुल्हाड़ी के हमले से शिवदास लोधी खेत की मेड पर ही सचेत हो गया । इस घटना के तुरंत बाद ही वहा उपस्थित लोगों ने तत्काल इलाज के लिए बहोरीबंद ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने घायल को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल किसान शिवदास लोधी ने जबलपुर में दम तोड़ दिया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक शिवदास लोधी और उसके भाइयों और बहन के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शनिवार को आरोपियों ने साजिश के तहत शिवदास पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने मृतक शिवदास के भाई कमलेश और अर्जुन पर हत्याकांड को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी । जिसके आधार पर पुलिस ने  हमला कर मौत के घाट उतारने व इस प्रकार से नुकीले हथियारों से हमला करने को लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। और हत्या का प्रकरण दर्ज कर मृतक शरीर का पोस्टमार्टम कराया गया।

Related Articles

Back to top button