करौंदी में वैदिक विधि विधान से हुआ गुरूपूजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान-। उमरियापान के समीप करौंदी स्थित महर्षि महेश योगी वेद विज्ञान विधापीठ आश्रम में वैदिक विधि विधान से मंत्रोपचार के बीच गुरूपूजन किया गया। शुभारंभ गुरू परंपरा के तैलीय चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। ध्यानहाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी अरविंद सिंह, सहप्रभारी रतिभान सिंह सहित समस्त आश्रम परिवार की उपस्थिती रही। समीपी भरभरा आश्रम में संत बनवारी दास महाराज, हरदीकुटी आश्रम में ब्रम्हचारी संत कौशिल्यादास महाराज, गोसलपुर में पंडित दयानंद शास्त्री एवं आचार्य रोहित शास्त्री के सानिध्य में गुरूपूर्णिमा उत्सव मनाया गया। जिसमें गुरूपूजन, गुरूदीक्षा भजन कीर्तन एवं गुरू प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में उमरियापान स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विधालय में भी गुरूपूर्णिमा उत्सव पर विधालय संचालन समिति द्वारा विधालय के गुरूजनों का तिलक वंदन कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डाक्टर आरसी मिश्रा, प्राचार्य गोपाल सिंह ठाकुर सहित विधालय परिवार की मौजूदगी रही।


