मध्य प्रदेश

पटवारियों की आज से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे पटवारियों ने अभी तक उनकी न्योचित मांगे स्वीकार नहीं होने के बाद संघ की घोषणानुसार आज 3 अगस्त सोमवार से अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है।
उनका कहना है कि जब तक उनकी 5 सूत्रीय मांगे स्वीकार नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।कोई भी पटवारी किसी भी प्रकार का काम नहीं करेगा।
पटवारी संघ के अध्यक्ष मनीष चौरसिया ने बताया कि मप्र पटवारी संघ के आव्हान पर 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बेगमगंज एवं सुल्तानगंज तहसील के सभी 32 पटवारी हड़ताल पर है।
मप्र में 1200 राजस्व निरीक्षक के पद रिक्त होने के बाद भी सरकार पद्दोन्नति नहीं कर रही है जबकि राजस्व विभाग के निरीक्षकों, नायब तहसीलदारों एवं तहसीलदारों की पद्दोन्नति की जा चुकी है।
पटवारियों से भेदभावपूर्ण नीति के चलते आज से प्रदेश भर के सभी पटवारी अनिश्चितकाल के लिए सामूहिक रूप से कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है।
हड़ताली पटवारियों का कहना है कि जब राजस्व विभाग में अन्य पदों के अधिकारियों एवं कमर्चारियों को नियमित पदोन्नति सहित अन्य लाभ दिए जा रहे हैं तो पटवारियों को क्यों नहीं जबकि पटवारी ही सरकार के सबसे बड़े महकमें राजस्व विभाग का काम दिन रात एक करके निभाते हैं ओर सरकार की सबसे ज्यादा योजनाओं में भी परस्पर सहयोग देकर काम पूरा करते हैं।
उनकी न्योचित मांगों में पदोन्नति, समयमान वेतनमान का लाभ, कैडर रिव्यू लागू करना, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा, जज प्रोटेक्शन एक्ट दायरे में शामिल करना, सरकारी विभिन्न योजनाओं का लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान, नियम विरुद्ध किए गए संघ के पदाधिकारियों के तबादले तत्काल निरस्त करने के साथ कहाकि जब तक उपरोक्त मांगे स्वीकृत नहीं होती है रहेगा आंदोलन जारी।

Related Articles

Back to top button