मध्य प्रदेश
खेत में बने कुएं में गिरने से मासूम की हुई मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला शव
सिलवानी । रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र की जैथारी चौकी अंतर्गत ग्राम घूरपुर में सात वर्षीय युवांश आदिवासी खेत में बने कुएं में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
लेकिन कूये में अधिक पानी होने के कारण बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका।
सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
कुएं का पानी मोटर की मदद से कम कराया गया। पानी कम होने के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार मासूम की पानी में डूबने से हुई मौत।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायसेन जिले के सिलवानी थाना की जेथारी चौकी के अंतर्गत का मामला।



