क्राइम

प्रसिद्ध देवी धाम खंडेरा मंदिर में लाखों रुपये की चोरी

रायसेन। रायसेन के प्रसिद्ध से 18 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक प्रसिद्ध खंडेरा धाम मंदिर में हुई लाखों रुपए की चोरी तीन चोर कटर और प्लास की मदद से मुख्य तिजोरी को काट कर लाखों रुपए ले उड़े, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।मौके पर पहुंची एफएसएल और पुलिस की टीम कर रही है बारीकी से मामले की जांच।
रायसेन जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवी धाम मंदिर खंडेरा वाली मां छोलेबाली के दरबार में 3 चोर मुख्य तिजोरी काटकर लाखों रुपए की चढ़ोत्तरी ले गए, बताया जा रहा है कि मुख्य तिजोरी में लाखों रुपए हो सकते हैं क्योंकि अभी हाल ही में मां दुर्गा के नवरात्रि और दशहरा का त्यौहार संपन्न हुआ है। जिसमें लाखों की संख्या में भक्त मां खंडेरा वाली मां छोलेबाली के दरबार में पहुंचते हैं। मंदिर समिति ने बताया कि करीब 5 लाख रुपये की चोरी की घटना तीन चोरों द्वारा की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम सहित डॉग स्क्वाड ने मंदिर का बारीकी से मुआयना किया और उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस अब चोरों की तलाश कर रही है।बताया जा रहा है कि चोर सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस तो नहीं ले गए लेकिन टीवी मॉनिटर जरूर साथ ले गए। एसडीओपी सुनील बरखडे ने बताया कि सुबह 7 बजे सूचना मिली कि मंदिर में चोरी हो गयी है आकर देखा तो तीन चोरों ने विगत देर रात लगभग 2 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया है।पुलिस ने सभी से अपील की है कि इन चोरों की अगर कहीं पहचान हो सके तो पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Back to top button