मध्य प्रदेश
कलेक्टर का सिहोरा निरीक्षण, किसानों सहित शिकायत कर्ता ने दिये आवेदन
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन का मंगलवार की दोपहर अचानक सिहोरा तहसील पहुँचकर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया । साथ ही राजस्व विभाग में हो रहे कार्य विलम्ब को लेकर उन्होंने राजस्व विभाग को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये । वही किसानों की उपज एवं उनके भुगतान और सर्वर समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल प्रभाव लागू हो ।
इस दौरान सिहोरा एसडीएम आशीष पान्डे, तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया, नायब तहसीलदार पूजा भोरहरे के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्तिथि रहें ।



