क्राइम

कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । म.प्र. निर्वाचन के निर्देश पर दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी दमोह रवींद्र खरे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को आबकारी वृत हटा प्रभारी सुरेशकुमार गौंड द्वारा ग्राम पवनपुरा के पास कुड़ई रोड पर रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग में एक मोटर साइकिल पर एक थैले व बोरी में कुल 350 पाव देशी प्लेन मदिरा प्राप्त हुई। जिसे विधिवत जप्त कर आरोपियों के
विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। आरोपी पटेरा निवासी रवि राजपूत पिता मुलायम राजपूत 36 वर्ष, नारायण लोधी पिता मूलचंद लोधी 32 वर्ष है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक ज्ञानेंद्र ठकोरिया, अरविंद जाटव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button