मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने जिले में विस्फोटक निर्माता और विक्रेताओं की जांच के दिए निर्देश

नागरिकों से की विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण, विक्रय की सूचना देने की अपील
रायसेन । हरदा जिले में विस्फोटक फैक्ट्री में हुई विस्फोट की घटना को संज्ञान में लेते हुए जिले में इस प्रकार की दुर्घटना ना हो, इसके लिए कलेक्टर अरविंद दुबे ने जिले में विस्फोटक निर्माताओं, भंडारणकर्ताओं तथा विक्रेताओं की जांच करने के निर्देश एसडीएम तथा पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर श्री दुबे ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके घर या संस्थान के नजदीक या उनकी जानकारी में ऐसा कोई स्थान है जहां किसी भी प्रकार के विस्फोटक पदार्थो का निर्माण या विक्रय या भंडारण होता है तो इसकी सूचना प्रशासन या पुलिस को दें। जिससे कि उनके वैध या अवैध होने तथा वैध होने पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच कराई जा सके।

Related Articles

Back to top button