मध्य प्रदेशराजनीति

विधानसभा चुनाव में जीत सबके करीब, ‘हार‘ तीन दिसंबर तक सबके गले से दूर

नतीजे पर कयासों का दौर जिले की चार विधानसभा सीटों पर प्रमुख प्रत्याशियों ने किए अपनी जीत के दावे
दिनेश चौरसिया प्रधान संपादक
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान संपत्र हो गया है। चुनावी रण में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईव्हीएम में कैद हो चुकी है। चारों ओर कयासों का दौर चल रहा है। कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ प्रत्याशी भी अपने अपने ढंग से जीत का दावा कर रहे हैं। कोई भी प्रत्याशी ऐसा नहीं है जो अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वास्त न हो। सभी अपने-अपने समीकरण से चुनाव जीत रहे हैं। अब तीन दिसंबर को जब ईव्हीएम खुलेगी, तभी पता चलेगा कि किसके समीकरण सही बैठते हैं और किसके गलत। अभी तो यह लग रहा है इस विधानसभा चुनाव में जीत सबके करीब है। जबकि ‘‘हार‘‘ तीन दिसंबर तक सबके गले से दूर है।
यहां बता दें कि जिले की चार विधानसभा सीटों पर इस बार 39 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। 17 नवंबर को मतदान में 1005985 मतदाताओं में से 806734 ने मतदान किया। सर्वाधिक 82.31 % मतदान सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में हुआ। जबकि सबसे कम 77.43 % सांची विधानसभा में हुआ। इसके अलावा भोजपुर में 79.66 % एवं उदयपुरा में 81.69 फीसदी मतदान हुआ है। ईव्हीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेनिक महाविद्यालय परिसर बने स्ट्रांग रूम में खुलेगी।
जिले में कुल प्रत्याशी 39, कुल मतदाता: 1005985
पुरूष मतदाता 524477, महिला मतदाता 48141 थर्ड जेण्डर मतदाता 27
जिले में कुल मतदान: 806734 मतदान 80.19 %
पुरूष मतदान 432018, महिला मतदान 374702 थर्ड जेण्डर मतदान 14
140 उदयपुरा विधानसभा
इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला भाजपा के नरेन्द्र शिवाजी पटेल और कांग्रेस के देवेन्द्र पटेल के बीच बताया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र शिवाजी पटेल का दावा है कि भगवान की कृपा से इस बार सभी अनुमान ध्वस्त होंगे। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस के देवेन्द्र पटेल जीते थे। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र पटेल का कहना है कि हमारी जीत निश्चित है।
विधानसभा में कुल प्रत्याशी 7, कुल मतदाता: 261320
पुरूष मतदाता 136288, महिला मतदाता 125027 थर्ड जेण्डर मतदाता 5
विधानसभा में कुल मतदान: 213482 मतदान 81.69 %
पुरूष मतदान 114738, महिला मतदान 98741 थर्ड जेण्डर मतदान 3
141 भोजपुर विधानसभा
इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला भाजपा के सुरेन्द्र पटवा और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच बताया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पटवा का दावा है कि भगवान की कृपा से इस बार सभी अनुमान ध्वस्त होंगे। वर्ष 2018 के चुनाव में भी वह जीते थे। इस बार इससे भी ज्यादा वोटों से जीत होगी। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल का कहना है कि हमारी जीत निश्चित है।
विधानसभा में कुल प्रत्याशी 12, कुल मतदाता: 255587
पुरूष मतदाता 132971, महिला मतदाता 122603 थर्ड जेण्डर मतदाता 13
विधानसभा में कुल मतदान: 203591, मतदान 79.66 %
पुरूष मतदान 108287, महिला मतदान 95298 थर्ड जेण्डर मतदान 6
142 सांची विधानसभा
इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ. प्रभुराम चौधरी और कांग्रेस के डॉ. जीसी गौतम के बीच बताया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी का दावा है कि भगवान की कृपा से इस बार सभी अनुमान ध्वस्त होंगे। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस के डॉ प्रभुराम चौधरी जीते थे। और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे और फिर उप उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनकर कांग्रेस प्रत्याशी मदन अहिरवार को रिकार्ड मतों से हराया था। उनका मानना है कि इस बार इससे भी ज्यादा वोटों से जीत होगी। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीसी गौतम का कहना है कि हमारी जीत निश्चित है।
विधानसभा में कुल प्रत्याशी 12, कुल मतदाता: 264075
पुरूष मतदाता 137409, महिला मतदाता 126659 थर्ड जेण्डर मतदाता 7
विधानसभा में कुल मतदान: 204467, मतदान 77.43 %
पुरूष मतदान 109441, महिला मतदान 95022 थर्ड जेण्डर मतदान 4
143 सिलवानी विधानसभा
इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला भाजपा के ठाकुर रामपालसिंह राजपूत और कांग्रेस के देवेन्द्र पटेल के बीच बताया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी रामपालसिंह राजपूत का दावा है कि ईश्वर की कृपा एवं देश की मोदी एवं प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से इस बार सभी अनुमान ध्वस्त होंगे। वर्ष 2018 के चुनाव में भी रामपालसिंह जीते थे। इस बार इससे भी ज्यादा वोटों से जीत होगी। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र पटेल का कहना है कि हमारी जीत निश्चित है। जनता ने झूठी घोषणाओं एवं धरातल पर काम नहीं होने के कारण कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है।
विधानसभा में कुल प्रत्याशी 8, कुल मतदाता: 225003
पुरूष मतदाता 117809, महिला मतदाता 107192 थर्ड जेण्डर मतदाता 2
विधानसभा में कुल मतदान: 185194, मतदान 82.31 %
पुरूष मतदान 99552, महिला मतदान 85641 थर्ड जेण्डर मतदान 1।

प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला तो 3 दिसंबर को होगा, लेकिन, चाय पान की दुकान, चौक, चौराहा से गांव की चौपाल तक इन दिनों कयासो का दौर कड़कड़ाती सर्दी में भी गर्मी का अहसास करा रही है।

Related Articles

Back to top button