मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस की तीन सीटे घोषित, दमोह सीट दूसरी सूची में- रतनचंद जैन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिले की चारो विधानसभाओं में दमोह विधानसभा सीट को छोड़कर पथरिया, जबेरा एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लिये आरक्षित हटा विधानसभा से भी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति से जबेरा विधानसभा से पूर्व विधायक प्रतापसिंह लोधी, पथरिया से रावबृजेन्द्र सिंह एवं हटा से प्रदीप खटीक को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है एवं दमोह सीट की घोषणा द्वितीय सूची में की जावेगी। उक्त प्रत्याशियो की घोषणा से जिले के समस्त कांग्रेसजनों मं एवं क्षेत्रीय जनता में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button