मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एसडीएम वाहन से जा टकराये, हो सकता था बड़ा हादसा

एनएच 30 से सिहोरा नगर मोड पर डिवाइडर पर चढ़ गई नैनो कार
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर कटनी एनएच 30 सड़क मार्ग में रविवार की दोपहर एक नैनो गाड़ी एसडीएम सिहोरा की गाड़ी से जा टकराये। अगर मोड पर डिवाइडर न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था ।
खितौला थाना क्षेत्र सीमा अन्तर्गत आनें वाले नेशनल हाईवे 30 के खितौला बाईपास पर रविवार दोपहर कटनी की ओर से आ रही लाल रंग की नैनो गाड़ी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ व रफ्तार अधिक तेज होने से सामने आ रही सिहोरा एसडीएम धीरेंद्र सिंह के वाहन से सीधे जा भीडी।हादसा इतना तेज था कि एसडीएम की गाड़ी की लाईट व बोनेट क्षतिग्रस्त हो गया । वही नैनो गाड़ी भी पिचक गई । इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल बाल बच गये।
खितौला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 21 सीए 41 08 की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर चढ़ने के बाद वहां लगे नगर पालिका के बोर्ड को तोड़ते हुये सीधे एसडीएम की गाड़ी से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई।
साथ ही एसडीएम सिहोरा वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 8107 भी क्षतिग्रस्त हो गई । आमने-सामने की भीड़त में एसडीएम की गाड़ी की लाईट व बम्पर भी टूट गया ।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से अलग कराया। बताया जाता है कि एसडीएम शासकीय वाहन से मीटिंग के लिए जबलपुर गए थे। वह मीटिंग खत्म होने के बाद वह वहां से सिहोरा लौट रहे थे तभी ये हादसा खितौला मोड़ एनएच 30 सड़क मार्ग में हो गया ।

Related Articles

Back to top button