भगवान परशुराम जंयती पर विशाल वाहन रैली, शिव मंदिर बाबाताल महाआरती का आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा धर्म नगरी व ग्रामीण अन्चलो में श्री भगवान परशुराम की जंयती व अक्षय तृतीया को लेकर सिहोरा नगर के अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एकता परिषद के द्वारा नरसिह मंदिर खितौला से सुबह 8:30 विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया । इस दौरान भगवान परशुराम की जन्मजयंती पर भव्य शोभा यात्रा के साथ शिव मंदिर बाबा ताल में महा आरती व वरिष्ठ नागरिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया । ये वाहन रैली उपनगर खितौला, नरसिंह मंदिर से वाहन रैली प्रारम्भ की गई । ये वाहन रैली खितौला फाटक से हो सिहोरा झण्डा बाज़ार होते हुए बाबाताल सरकार के दरबार में समापन की गई । तत्पश्चात् बाबाताल शिव मंदिर में भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा की महाआरती के साथ भंडारे का वितरण किया गया । भगवान परशुराम की जन्मजंयती पर्व को लेकर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण रूप से उत्साह देखने को मिला ।




