मध्य प्रदेशराजनीति
कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल का नगर में रोड शो, जनसमर्थन के लिये दी दुकान दुकान दस्तक
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र में वोट हेतु घर-घर जनसंपर्क एवं रोड शो के जरिए राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवार दस्तक दे रहे हैं ।
कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र पटेल एवं उनके सुपुत्र नरेन्द्र पटेल सैकड़ों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 17 नवम्वर को पंजे पर वटन दवाने की अपील मतदाताओं से कर रहे हे। सोमवार को नगर बरेली में प्रमुख मार्गों पर देवेन्द्र पटेल के द्वारा व्यापारियों, दुकानदारों से संपर्क किया गया। देवेन्द्र पटेल ने सुबह साढ़े दस बजे माता मंदिर में मत्था टेका ओर कार्यकर्ताओं के साथ कृषि उपज मंडी में किसानों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल का कई जगह तुला दान भी किया गया।



