मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस मंडलम कार्यकर्ता सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद जबेरा भाट खमरिया कलेहरा मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं द्वारा दाने बाबा आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं दाल बाटी सहभोज कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं स्नेह मिलन हुआ । इस दौरान राम नाम संकीर्तन में पूर्व विधायक एंव कार्यकर्ताओं ने राम संकीर्तन गाते हुए भगवान श्रीराम नाम का भक्ति आनंद उठाया । पूर्व विधायक ने कहा भगवान श्री राम हम सभी के आराध्य देव हैं और हृदय में बसे हैं लेकिन भाजपा राम नाम पर राजनीति करती है और कांग्रेसी धर्म की राजनीति पर विश्वास नहीं रखती है लेकिन भगवान श्रीराम पर पूर्ण आस्था रखती है इसके लिए कांग्रेस पार्टी को इसी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतापसिंह लोधी, खमरिया मंडलम अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, राजकुमार, नरेंद्र जैन, पवन यादव, मुलताई यादव, विनोद राय, पंडित रघुनंदन तिवारी, पंडित पवन तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज जयसवाल, संतोष रजक, दीवान चंद्रभान सिंह, तेजी यादव, केशव राय, भागचंद यादव, प्रमोद धनगर, संदीप यादव, भगवत सिंह लोधी, दीपक यादव, अजय तिवारी, सुनील सिंघई, कपिल राजपूत, प्रशांत राजौरिया, बबलू सिंह , उत्तम सिंह, हल्लू सिह, राजकुमार सिंह, ज्ञानी यादव, गोलू विश्वकर्मा, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button