क्राइम

कांग्रेस विधायक की बहु ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : तीन साल पहले हुई थी शादी

छिंदवाड़ा । एमपी में एक कांग्रेस विधायक की पुत्रवधू ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू ने बुधवार की देर रात आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार विधायक के घर वालों को इस बारे में सुबह पता चला। शव को देखते ही परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
तीन साल पहले हुई थी शादी
प्राथमिक जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय मोनिका वाल्मिकी की वार्ड क्रमांक 19 मंगली बाजार स्थित निवास में संदिग्ध परिस्थिति में मिली। घटना के बाद उसे शहर के सेवादूत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर एफएसएल की टीम के साथ पुलिस आलाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ जारी है। घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है। मृतिका मोनिका की 3 वर्ष पहले परासिया MLA सोहन वाल्मिक के बेटे आदित्य से विवाह हुआ था। पुलिस ने मृतिका का कमरा सील कर दिया है। एफ एस एल टीम ने मृतिका के परिजनों के सामने पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाएगी।
इटारसी में था मायका, कल ही आई थी ससुराल
पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने बताया है कि परासिया विधायक सोहन वाल्मीक की बड़ी पुत्रवधू बुधवार को ही अपने मायके इटारसी से ससुराल परासिया आई थी। गुरुवार सुबर सभी ने साथ में नाश्ता भी किया. लेकिन कुछ देर बाद न, अचानक महिला ने आत्महत्या कर ली. महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अज्ञात है. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है.” घटना की जानकारी पुलिस ने मायके पक्ष को दी है. मायके पक्ष के लोग इटारसी से परासिया पहुंचेंगे, इसके बाद डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button