कांवड़ यात्रियों का उमरियापान न्यू बस स्टैंड में भव्य स्वागत हुआ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा का महत्व माना जाता है। इसी के साथ कांवड़ यात्रा भी भक्तों द्वारा निकाली जाती हैं । उमरियापान में कांवड़ियां यात्रा बावली हनुमान मंंदिर में पूजा अर्चना कर नर्मदा नहर से जल भरकर भरभरा आश्रम के लिए कांवड़ यात्रा प्रस्थान किए, तो जगह-जगह फूलों की वर्षा एवं बैंड की गड़गड़ाहट के साथ दिव्य स्वागत किया गया । उमरियापान न्यू बस स्टैंड में फल- फूल खिलाकर एवं भगवान भोले नाथ के दिव्य स्वरूप का भक्त दर्शन करके दिव्य लाभ लिए। मनछाई भटिया एवं गिरहा घाट में न्यू बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य अप्पी चौरसिया, शाहिल चौरसिया, प्रशांत चौरसिया, अम्मू चौरसिया, शुशांक, राजू चौरसिया आदि द्वारा फल- फूल एवं शीतल जल का स्टाल लगाकर भक्तो के द्वारा अपनी भक्ति के माध्यम से श्रावण माह में लाभ लिया गया । साथ ही श्री श्री 1008 संत बनवारी दास जी महाराज भरभरा आश्रम पहुंचकर प्रभु के दिव्य स्वरूप का पुण्य लाभ लिया गया ।



