पर्यावरण

कारगिल दिवस पर वीर सपूतों की याद मे किए पौधारोपण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अखिल भारतीय ब्रह्माण समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राधारानी सावित्री तिवारी के निर्देशानुसार कारगिल दिवस पर वीर जांबाज सपूतों की याद में विभिन्न जिलों में पौधारोपण कार्य किए जा रहें है । इसी संदर्भ पर अखिल भारतीय ब्रह्माण समाज महिला मोर्चा कटनी जिले की संभागीय महामंत्री व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में खाली पडें रहने वाले प्लांटों पर विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फल- फूल, गुलाब, बेला, जासुन, आम, पीपल, बरगद, नीम, आंवला सहित कुछ औषधीय गुणों से युक्त पौधारोपण कार्य दुबे काॅलोनी मोड़ पर रिक्त स्थान पर अखिल भारतीय ब्रह्माण समाज महिला मोर्चा जबलपुर संभागीय महिला अध्यक्ष मनीषा प्यासी, गामीण जिलाध्यक्ष रीता दुबे, सौरभ तिवारी, मोहन तिवारी, सहित अन्य लोगों की उपस्थित में कारगिल युध्द में शहीद हुए वीर जांबाज सपूतों की याद करते हुए मातृशक्तियों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button