पर्यावरणमध्य प्रदेश

कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु विद्यार्थी जागरुक रहे : डॉ. बीडी खरवार प्राचार्य

विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्यों एवं सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र वितरित
सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय सिलवानी की
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के समापन दिवस पर विद्यार्थियों ने योग एवं प्राणायाम के पश्चात लालघाटी स्थल को पन्नी तथा कचरा मुक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना तथा अतिथियों के स्वागत से हुआ। शासकीय महाविद्यालय सिलवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वयक मनोहर लाल कोरी के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। यहां पर हर्षित सैनी एवं समूह द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। स्वागत गीत अपूर्व मिश्रा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा सपना कुशवाहा के द्वारा हम होंगे कामयाब गीत की प्रस्तुति दी गई।
कार्तिका बैरागी ने बेटी बचाओ पर कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर रायसेन जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. सीता सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी तथा बी एवं सी सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करना है इसकी जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई व विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
शासकीय महाविद्यालय सिलवानी के प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु बधाई दी तथा भविष्य में होने वाले आयोजनों में विद्यार्थियों की सहभागिता हेतु उन्हें प्रेरित किया। शासकीय महाविद्यालय गैरतगंज के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रभात दुबे द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जोड़ने और उसके माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। रेंजर महेंद्र सिंह के द्वारा विद्यार्थियों को जन सामान्य और वनों के प्रति उनके कर्तव्य और जिम्मेदारियों के संबंध में अवगत कराया।
शासकीय महाविद्यालय सिलवानी के प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा द्वारा विद्यार्थियों के किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु बधाई दी तदुपरांत उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद दिया। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में डॉ. रामानुज रघुवंशी, डॉ. मुत्तकीम अहमद, डॉ. अभिलाषा ठाकुर, प्रतिभा डेहरिया का विद्यार्थियों को प्रस्तुतियों में विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में शिविरार्थियों में अंकित मेहरा, अनुराग मेहरा, बालमुकुंद अहिरवार, लक्ष्मण प्रसाद, दीपक जाटव, राहुल सहारिया, भूपेंद्र वरकरे, रंजीत सेन का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्यों एवं सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button