खेल

समर कैंप में खिलाड़ियों को सिखाया जा रहे खेल के हुनर

सिलवानी । नगर सीएम राइज स्कूल के खेल मैदान पर 1 मई से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन खेलों का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंभ सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य एनपी शिल्पी द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को खेल का महत्व बताते हुए कहा गया कि आप मेहनत लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें और अपने शहर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक अजय चौरसिया, खेल शिक्षक मोहम्मद तारिक, युवा समन्वय कमलेश जाटव, प्रशिक्षक उमेश मंसूरी, योगेश कुलकर्णी, मोहम्मद अली उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button