संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पकड़वाई अवैध शराब, मिली जान मारने की धमकी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जबलपुर मार्ग पर जबेरा कलेहरा के बीच शुक्रवार रात को ग्राम पंचायत खैरी सिंगौरगढ़ के सरपंच का भाई अरविंद लोधी पिता स्व महराज सिंह लोधी के साथ नीतेश राजपूत पिता स्व अजय सिंह राजपूत निवासी मझौली वार्ड नम्बर 6 ख़िरवा थाना मझौली जबेरा कलेहरा के बीच मोटर साईकिल हीरो एचएफ 100 जो बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर अवैध शराब 75 पाव लाल मसाला तकरीबन कीमत 7500 रुपये,75 पाव सफेद मसाला कीमत 6000 कुल 13500 रुपये की अवैध शराब जबेरा शराब दुकान से लेकर जा रहे थे जिसे मानव भगवती कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दे कर अवैध शराब पकड़वाई,
*शराब माफियाओ ने दी थाने के अंदर जान मारने की धमकी*
संगठन के कार्यकर्ता अवैध शराब की कार्यवाही थाने ने करवा रहे थे थाने के अंदर टेविल पर बैठे दुगानी निवासी कार्यकर्ता मनोज सिंह पिता मोहन सिंह गोड़ को मनोज वाजपेयी पिता विनोद वाजपेयी निवासी पडरिया थोवन जो शराब दुकान की गाड़ी चलाता है जो थाने में आकर थोड़ी देर इधर उधर घूमता रहा फिर मनोज सिंह गोड़ के पास आकर बोला तुम लोग बहुत शराब पकड़वाते हो बचकर रहना नही जान से मारे जाओगे किसी दिन गाड़ी से कुचल दिये जाओगे इतना बोल थाने परिसर से बाहर निकल गया
*शराब दुकान की गाड़ी चालक पर कार्यवाही की मांग*
मानव भगवती कल्याण संगठन के कार्यकताओं ने जबेरा थाना प्रभारी से विनोद वाजपेयी पर कार्यवाही की मांग की, संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि शराब माफियाओ के इतने हौसले बुलंद है थाने परिसर में आकर जान से मारने की धमकी देकर निकल गए, जब थाने परिसर में उनको डर नही तो हम लोग शराब माफियाओ से कैसे सुरक्षित रहेंगे, हम लोगो के साथ भविष्य में शराव माफिया कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है।



