क्राइम

छापामार कार्रवाही में वन विभाग ने पकड़ी लगभग 1 लाख की वनोपज

सिलवानी । शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पश्चिम सिलवानी सामान्य के रेंजर महेन्द्र कुमार पालेचा ने वन अमले के साथ सिलवानी के तलैया मोहल्ला में वन आरोपियों के घरों में दविश दी गई। आरोपियों के घर की तलाशी के दौरान वन आरोपी मुकेश जैन पुत्र महेश जैन, साजिद हुसैन पुत्र अजहर हुसैन निवासी तलैया मोहल्ला सिलवानी एवं अलीम पुत्र फरीद खान, तथा फराज पुत्र इशरार अथवा अन्नू पुत्र उवेश शेख के यहा से भारी मात्रा में सागौन ईमारती एवं चिरान लकड़ी मिली जिसका बाजार मूल्य लगभग एक लाख से अधिक बताया जा रहा है।
वन आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण 38157/17, 18, 19, 20 दिनांक 08. 03.2025 जारी किये जाकर भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
जप्ती कार्य मे पश्चिम सिलवानी के रेंजर महेंन्द्र कुमार पालेचा, गोवर्धन शर्मा, जगदीश रघुवंशी, मदनमोहन शुक्ला, सभी वनपाल जुबेर खान, बीरेन्द्र कुमार, वृन्दावन त्रिपालिया, उदय पाठक, अमित धुर्वे, संकुल मौर्य, योगेश भल्लाबी, सुशील शर्मा सभी वनरक्षक तथा स्थाई कर्मी प्रेमनारायण रजक एवं संतोष तिवारी, अंगीरा महाराज अन्य वन कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा है।

Related Articles

Back to top button