कृषिमध्य प्रदेश

किसान क्यो परेशान, कब होगा समाधान ? बुधवार को किसान समस्या रैली का आयोजन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर ग्रामीण इलाकों में किसान हो रहा परेशान । किसान जन समस्या को लेकर सिहोरा ब्लाक कार्यालय के लगे स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भाई बुधवार दिनाँक 28 फरवरी 2024 की सुबह 11 बजे के पहरेवा उपज मंडी में किसान समस्या रैली का आयोजन करेगें।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेत्वव मे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा हम स्थानीय किसान पूरे जिले में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एवम मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किये गए दोगले वादे 3100/सौ रुपये धान, व 2700/ रुपये गेहूँ, के साथ साथ नहरों की मरम्मत एवम अन्य विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा। सभी किसान बंधुओ से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने अपने क्षेत्र के समस्त किसान आवश्य पहुँचें।

Related Articles

Back to top button