क्राइम

टीआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दिन पूर्व ही हुए थे पदस्थ

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार को टी आई पद पर पदस्थ संतोष कुमार उद्दे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। संतोष कुमार का अनूपपुर जिले से सिवनी के लिए कल सोमवार को जारी स्थानांतरण आदेश में स्थानांतरण किया गया था इसके पहले संतोष कुमार उमरिया जिले के मानपुर थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर संतोष कुमार उद्दे के द्वारा अनूपपुर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है हालांकि इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। बताया गया कि संतोष कुमार किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया है पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button