कृषि

किसान मूंग का भुगतान पाने के लिए दर-दर भटक रहा

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । चार माह गुजरने को जा रहा है लेकिन किसान अपनी उपज मूंग का भुगतान पाने के लिए दर-दर भट्ठक रहा जिससे किसानों का मूंग का भुगतान नहीं हुआ मझौली क्षेत्र के किसानों के द्वारा रानीताल में स्थित सियाराम वेयरहाउस में मूंग तूलाई गई थी जो की अमर लता एफपीओ के माध्यम से लेकिन अमर लता एफपीओ के द्वारा मूंग में गड़बड़ी की गई जिसका भुगतान किसानों को शासन द्वारा नहीं किया गया था जिसको लेकर आज दिनांक 1 नवंबर को भारतीय किसान संघ द्वारा ग्राम पोला में वीरेंद्र पटेल के घर में बैठक रखी गई थी मूंग भुगतान के संबंध में डीएमओ रोहित बघेल वेयरहाउस संचालक एवं खरीदी प्रभारियों और किसानों के साथ बैठकर यह निर्णय हुआ है कि दीपावली तक सभी किसानो का भुगतान करा दिया जाएगा यदि भुगतान नहीं किया गया तो हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी जावेगी । जिसमें संगठन के पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी सदस्य अटलजी तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र मंत्री रंजीत पटेल कोषाध्यक्ष राकेश मीडिया प्रभारी आशुतोष अमित पवार जिला पंचायत सदस्य राजेश ठाकुर, भैया राजपूत, सरमन पटेल, राजेश साहू हरप्रसाद राय, ठाकुर प्रवीण सिंह, सोनू पटेल, रज्जन पटेल, शेषनारायण राय, राजकुमार पटेल सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button