मध्य प्रदेश

कथा आयोजक का ज्ञान गंगा यज्ञ समिति ने शाल श्रीफल से किया सम्मान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ज्ञान गंगा यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार ने संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा जिसमें संत श्री प्रभु नागर जी द्वारा कथा का वाचन किया गया के सफल आयोजन पर जहां क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया है वहीं उन्होंने कथा आयोजक संतोष राय का शाल श्रीफल से सम्मान किया और जिन्होंने कथा स्थल और नगर में व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था करवाई, वही जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों, पुलिस विभाग, नगर पालिका परिषद, बिजली कंपनी, ज्ञान गंगा यज्ञ समिति के सम्मानीय सदस्यगण, विभिन्न वार्डो के पार्षद गण, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाली मानव सेवा समिती, बैठक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला महाकाल ग्रुप, हिंदू उत्सव समिति, हिंदू युवा सेवादल, नगर रक्षा समिति, श्रद्धालुओं को भोजन व्यवस्था कराने वाली लोधी समाज, कलश यात्रा में विभिन्न स्कूलों के द्वारा दिया गया सहयोग, टेंट एवं साउंड व्यवस्था करने वाले, ट्राफिक व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रखने वाले एवं कथा के मुख्य यजमान हरिकेश राय, संतोष राय सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, आम नागरिक बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने कथा को सफल बनाने में रात दिन मेहनत की। वही विभिन्न समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम का कवरेज किया।
इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय बसंत शर्मा बबलू यादव राजेश यादव हरि साहू, सुदर्शन घोषी, प्रभात मुणोत, अमृतलाल साहू, ओमकार यादव राजा बाबू सेन, प्रदीप मोदी, यशवंत लोधी, सोमत कुशवाह समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button