धार्मिक

नीलकंठ भोलेनाथ मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उमड़ा जनसैलाब

रायसेन। सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने और जल चढ़ाने के लिए मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब। रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील में स्थित ग्राम हरदोट के नीलकंठ महादेव मंदिर में भी भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिये भक्तों का लगा ताता।
सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति के लिए जाना जाता है और आज सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है, लोग भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने और अभिषेक करने के लिए सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में दिखाई देने लगे है बहीं ग्राम हरदोट के करीब 400 साल पुराने इस मंदिर में भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है इस ऐतिहासिक नीलकंठ महादेव मंदिर में भी भक्तों का तांता लग रहा है भक्त भगवान का जलाभिषेक करने और पूजा करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आ रहे है।भक्त भगवान नीलकंठ महादेव को नारियल अगरबत्ती बेल पत्री आदि चढ़ाने के लिए हाथों में लेकर खड़े है।हालांकि भक्त शासन प्रशासन की कोरोना की गाइड लाइन का ध्यान रखना भूलते जा रहे हैं और मंदिरों में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किये बगैर भगवान भोलेनाथ की भक्ति मे लीन होकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।भगवान भोलेनाथ भी सावन के महीने में भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

Related Articles

Back to top button