मध्य प्रदेश

कुंआ की सफाई करने उतरे दो युवकों की करंट लगने से मौत

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत ग्राम तेंदूडाबर में पानी की परेशानी की बहुत परेशानी है। जानकारी के मुताबिक एक सरकारी कुआं से ही गांव के लोग लगभग एक दर्जन मोटर कुएं मे डालकर पानी निकालते है। शुक्रवार सुबह 11 बजे कुएँ में साफ-सफाई करने के लिए गांव की रामकुमार यादव उम्र 21 वर्ष एवं कृष्ण कुमार ठाकुर उम्र 23 वर्ष कुए में साफ सफाई करने के लिए उतरे उस वक्त लाइट नहीं थी कुए की साफ सफाई करते वक्त अचानक एक मोटर चालू हो गई उसमें करंट आ रहा था जिसकी चपेट में आने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई यह सूचना जैसे ही गांव वालों को लगी तो पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर जैसीनगर पुलिस भी मोके पर पहुंच गई । ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की विकराल समस्या है सरकारी कुआं से लोग पानी मोटरो के माध्यम से निकालते है आज सुबह दुखद हादसा हो गया I जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार ठाकुर शादीशुदा है उसकी एक छोटी बच्ची है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
इस संबंध में जैसीनगर थाना प्रभारी शुभम दुबे ने बताया कि मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button