कुशवाहा समाज संघ सम्पन्न, क्षेत्र समिति का गठन
सिलवानी । गुरुवार को कुशवाहा समाज संघ सिलवानी के तत्वाधान में ग्राम नांदपुर में कुशवाहा समाज संघ की बैठक हुई । जिसमें कुशवाहा समाज संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा पार्षद, कुशवाहा समाज संघ के सचिव नंदकिशोर कुशवाहा एवं उदयपुरा से पूर्व जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कुशवाह, पूर्व जिला प्रचार मंत्री जीवनसिंह कुशवाहा एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाज से भी उपस्थित रहे। सभी की सर्वसम्मति से हनुमत सिंह कुशवाहा को ग्राम इकाई चंदनपिपरिया सर्कल के अध्यक्ष चुने गए।
उपाध्यक्ष मुरारीलाल कुशवाहा, सालकराम कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, हरगोविंद कुशवाहा, गंगाराम कुशवाहा, सचिव हरिशंकर कुशवाहा, सहसचिव शिवराज सिंह कुशवाहा,
कोषाध्यक्ष रामशंकर कुशवाहा,
संगठन मंत्री रमेश कुशवाहा बीकलपुर मैनेजर, बालचंद कुशवाहा चौका, हरिचरण कुशवाहा चौका, संरक्षण मंडल में कलीराम कुशवाहा चिल्ली, शोभाराम कुशवाहा चंदन पिपरिया, कालूराम कुशवाहा नांदपुर का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहें। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को फूल मालाओं से उनका स्वागत किया एवं उनको बधाइयां दी।



