मध्य प्रदेश

कुष्ठ रोग निवारण के बताये गए उपाय

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत सेक्टर सिलौडी के ग्राम नेगई एवं सीतापाल, मझगवां में कुष्ठ पखवाड़ा मनाया गया l जिला कुष्ठ अधिकारी राजेश केवट के निर्देशानुसार एवं बीएमओ डॉ बीके प्रसाद के मार्गदर्शन में सेक्टर सिलौंड़ी में रजनीश कुमार विश्वकर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा ग्राम नेगई एवं सीतापाल और मझगवां में भ्रमण कर लोगों को कुष्ठ रोग के सामान्य लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई l समाज में कुष्ठ रोग के प्रति व्याप्त भ्रांतियों एवं भय को दूर करने का प्रयास किया गया एवं स्कूल जाकर बच्चों का कुष्ठ रोग का परीक्षण किया गया और उन्हें भी उस ग्रुप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई l कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर अंगद तिवारी, सी एच ओ सोनू खत्री, एएनएम बबीता काछी, सी एच ओ नाहिद खान, आशा सहयोगी अर्चना बागरी एवं अन्य आशा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button