खेल

फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, खो खो प्रतियोगिता सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l म प्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कलेण्डर 2022-23 के अनुसार खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कप के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता अयोजित की गई। जिसमे बड़वारा विद्यालय से 39 छात्राओं तथा 38 छात्रों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक, कबड्डी, कुश्ती तथा खो-खो में भाग लिया। जिसके परिणाम इस प्रकार हैं। फुटबॉल- बालक, बालिका प्रथम, वॉलीबॉल -बालिका प्रथम एवं बालक द्वितीय स्थान, एथलेटिक-ब्लॉक तथा जिला स्तर- साक्षी सिंह, शॉटपुट ( प्रथम), 800 मीटर- सानिया चक्रवर्ती- प्रथम स्थान, कबड्डी – बालक बालिका- प्रथम , सारांश, मयंक, धीरेंद्र, निर्भय, सुमित को गोल्ड मेडल, खो-खो में बालक एवं बालिका प्रथम स्थान अर्जित किया। जिला स्तरीय, मुख्यमंत्री कप के अंतर्गत तथा 37 छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कटनी में भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित हैं खो-खो प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं ने प्रथम स्थान अर्जित किया। फुटबॉल में बालिका सेकंड पोजीशन, कुश्ती में धीरेंद्र सिंह सिल्वर मेडल।
संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता जो जबलपुर में आयोजित होना है। हमारे विद्यालय से गोल 3 बालक, पांच बालिका, खो खो में 7 बालक तीन बालिका, कबड्डी मे दो बालक एवं एक बालिका का चयन हुआ है। जिन छात्रों का चयन संभाग स्तर में होता है वह छात्र एवं छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित होना है उसमे अपना प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Back to top button