पंडित अमित शास्त्री के मुखारविंद से कथा श्रवण कर भावविभोर हुए श्रद्धालु

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। नगर में चंडी माता मंदिर परिसर स्थित माही मैरिज गार्डन में गुप्ता परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया । कथा व्यास पंडित अमित शास्त्री जी ने अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कथा का रसपान किया ।
कथा के दौरान पंडित अमित शास्त्री जी ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया । संगीतमय भजनों और कथा प्रसंगों ने उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष पहुंचे और धर्मलाभ प्राप्त किया ।
इस धार्मिक आयोजन में जागेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं सावित्री बाई गुप्ता, सुनीता गुप्ता (स्वर्गीय मिठाई लाल गुप्ता) तथा भूरी बाई गुप्ता सहित गुप्ता परिवार की सहभागिता रही ।



